209 Views
सिकंदराबाद: जे.एस. (पी.जी.) कॉलेज में “स्वच्छता ही सेवा है” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 32 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सृजनात्मक प्रतिभा और विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ.अंकित वर्मा एवं डॉ.नवीन ने किया, जबकि आयोजन संबंधी मार्गदर्शन प्रो. विनोद यादव द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो.स्वप्ना उप्रेती एवं सचिव रचना भटनागर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारा नैतिक दायित्व है।”
प्रतियोगिता का परिणाम 30 सितम्बर 2025 को घोषित किया जाएगा।
[democracy id=”current”]
