Search

सिकंदराबाद: कल से लगेगा स्मार्ट मीटर बिल शिकायत निस्तारण विशेष कैंप

132 Views

सिकंदराबाद: स्मार्ट मीटर से जुड़े बिजली बिलों की शिकायतों के निस्तारण के लिए विद्युत विभाग ने विशेष कैंप आयोजित करने की घोषणा की है। यह कैंप 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित होगा।

एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि कैंप अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय, एस.एन. मॉल जोखाबाद तथा उपखंड अधिकारी कार्यालय, शर्मा होटल के सामने जोखाबाद में लगाया जाएगा।

कैंप में उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसमें बिजली बिल जमा करना, गलत बिल का संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट कराना, स्मार्ट मीटर ऐप डाउनलोड कराना, लोड बढ़ाना या कम कराना, व्हाट्सएप के माध्यम से बिल उपलब्ध कराना, ऑटोमेटिक बिल न बनने पर मैन्युअल बिल तैयार करना समेत अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment