Search

सिकंदराबाद: स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से साझा किए अनुभव

301 Views

सिकंदराबाद:  मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं से संवाद किया गया, जिसमें उपभोक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए।

उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली सेवाएं पहले से अधिक आसान और पारदर्शी हो गई हैं। आसान रिचार्ज, बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण और समय पर सटीक बिलिंग जैसी सुविधाओं से उन्हें राहत मिल रही है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर के जरिए अब उन्हें अपनी बिजली खपत की जानकारी आसानी से मिल जाती है और बिलिंग प्रक्रिया भी अधिक स्पष्ट हो गई है। विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment