Search

सिकंदराबाद: चोरी और जाम की समस्या को लेकर व्यापार मंडल ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

228 Views

सिकंदराबाद: नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं और बिगड़ती यातायात व्यवस्था के विरोध में शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। व्यापारियों ने नगर की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान और पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि बाजारों और रिहायशी इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।

ज्ञापन में नगर को जाम मुक्त बनाने के लिए ई-रिक्शा संचालन पर वन-वे व्यवस्था लागू करने, ठेला लगाने वालों के लिए अलग स्थान निर्धारित करने और स्थायी अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। साथ ही सड़क किनारे बने अवैध वाहन स्टैंडों और रास्तों में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की गई।

इसके अलावा व्यापार मंडल ने आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने, खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने तथा शहर की कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस और व्यापारियों के बीच नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय बंसल, नगर अध्यक्ष जितेंद्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेश गोयल, पुनीत सिंघल, दीपक सिंघल, रिंकू अग्रवाल और अभिषेक सिंघल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment