Search

सिकंदराबाद: खराब स्ट्रीट लाइटों से बाजारों में अंधेरा, राहगीर परेशान

215 Views

सिकंदराबाद: नगर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जीटी रोड से लेकर सब्जी मंडी स्थित आर्य समाज मंदिर तक कई स्थानों पर खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में रात के समय रोशनी न होने से दुर्घटना और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसी तरह नगर के विभिन्न मार्गों पर भी स्ट्रीट लाइटें लगी होने के बावजूद कई दिनों से बंद पड़ी हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द समस्या समाधान की मांग की है।

हाल ही में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सभी निकायों की खराब एलईडी लाइटों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। समीक्षा बैठक में उन्होंने सफाई अभियान चलाने, नाइट स्वीपिंग, खराब प्रकाश बिंदुओं को तत्काल ठीक कराने, नई स्ट्रीट लाइटें लगाने और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

इस संबंध में शिवराज सिंह ने बताया कि शिकायतों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराया जाएगा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment