Search

सिकंदराबाद: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 11 शिकायतें, सिर्फ 2 का मौके पर निस्तारण

Share Now :

WhatsApp
493 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-जिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने की।

समाधान दिवस में फरियादियों ने कुल 11 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से केवल दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि बाकी 9 शिकायतें लंबित रहीं।

उप-जिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में 9 मामले राजस्व विभाग, एक ब्लॉक विभाग और एक पुलिस विभाग से संबंधित था। मौके पर निस्तारित दोनों शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी थीं।

इस दौरान प्रभारी तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार अंकित सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एसडीएम ने लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment