Search

सिकंदराबाद: मकान का लेंटर गिरा, दंपत्ति घायल – बच्चे बाल-बाल बचे

325 Views
सिकंदराबाद की टीचर कॉलोनी में लेंटर गिरने से दंपत्ति घायल हो गए। गनीमत रही कि बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश।

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र की टीचर कॉलोनी में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब हरपाल नामक व्यक्ति के मकान का लेंटर अचानक टूटकर गिर पड़ा। हादसे में चारपाई पर सो रहे हरपाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे
हादसे के समय हरपाल के बच्चे पास के कमरे में सो रहे थे, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। हरपाल स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

प्रशासन सक्रिय, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने लेखपाल को मौके पर भेजकर विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

स्थानीय लोग बोले – पुरानी बिल्डिंगें हो रहीं खतरनाक
स्थानीय नागरिकों ने चिंता व्यक्त की है कि कई पुराने मकानों की हालत जर्जर है, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से भवनों की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।


[democracy id=”current”]
Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News