Search

सिकंदराबाद: रक्षाबंधन को लेकर पुलिस सतर्क, बाजार में पैदल गश्त कर लिया जायजा

Share Now :

WhatsApp
535 Views

सिकंदराबाद। रक्षाबंधन पर्व को लेकर सिकंदराबाद बाजार में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार रात अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय और क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

रक्षाबंधन के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों और महिलाओं के पहुंचने को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों और मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर निगरानी रखी गई।

अधिकारियों ने बाजार में व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। साथ ही पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। बाजारों में गश्त और निगरानी जारी रहेगी।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News