Search

सिकंदराबाद: चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, आरोपी के पास तमंचा भी बरामद

Share Now :

WhatsApp
638 Views

सिकंदराबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत रविवार को कोतवाली सिकंदराबाद पुलिस को सफलता मिली।

दादरी रोड स्थित ईदगाह के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम पुत्र रहीसुद्दीन उर्फ मुल्ला निवासी गाजियाबाद और सूरज पांचाल पुत्र नरेंद्र पांचाल निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की, जो कोतवाली सिकंदराबाद में दर्ज मुकदमे से संबंधित बताई जा रही है। वहीं आरोपी नईम के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद हुआ।

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News