सिकंदराबाद। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर एमएस इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया। कैडेट्स ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कैडेट्स ने पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। वहीं सहायक एनसीसी अधिकारी मेजर अतुल कुमार गौतम ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सेकंड ऑफिसर प्रशान्त भारद्वाज, शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने, वृक्षों की रक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।
