Search

सिकंदराबाद: नाले की सफाई न होने से मोहल्लेवासियों में आक्रोश, मंदिर मार्ग पर फैली गंदगी से श्रद्धालु परेशान

Share Now :

WhatsApp
1,477 Views

सिकंदराबाद: नगर के रामवाड़ा चुंगी क्षेत्र में स्थित नाले की लंबे समय से सफाई न होने के चलते स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चोक हो चुके नाले से उठ रही दुर्गंध और उसमें जमा कूड़े के अंबार ने राहगीरों व क्षेत्रवासियों का जीना दुर्भर कर दिया है।

इस मार्ग पर एक प्रमुख मंदिर स्थित होने के कारण श्रद्धालुओं की नियमित आवाजाही बनी रहती है, लेकिन गंदगी और बदबू के चलते उन्हें भी असुविधा हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

बीमारियों का खतरा बढ़ा

नाले की गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नागरिकों ने कहा कि नाले में वर्षों से गंदगी जमा है और नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण अब स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है।

मोहल्लेवासियों की चेतावनी

आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका जल्द ही सफाई कार्य शुरू नहीं करती है तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नाले की त्वरित सफाई कराई जाए और नियमित सफाई व्यवस्था लागू की जाए।

सफाई की बजाय गंदगी को धकेला जा रहा आगे

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर तो पहुंचती है, लेकिन सफाई के नाम पर केवल जमा गंदगी को आगे की ओर धकेल देती है। इससे न तो समस्या का समाधान होता है और न ही गंदगी उठाई जाती है। तमाम कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह जाती है, जिससे नागरिकों में प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News