59 Views
सिकंदराबाद: वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व, एसपी सिटी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने रनपाल उर्फ लाला पुत्र मौजीराम यादव और राजेश पुत्र चिरंजी यादव निवासी बोड़ा को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा रहीसु पुत्र ननुआ और अमरपाल पुत्र कलुआ उर्फ राजवीर निवासी पीरबियावानी तथा सुनील पुत्र अतरा निवासी सराना को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार सभी वारंटियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
