Search

सिकंदराबाद: पुलिस ने तमंचे के साथ आरोपी को दबोचा, 14 मुकदमे दर्ज

Share Now :

WhatsApp
103 Views

सिकंदराबाद: पुलिस ने गश्त के दौरान दादरी रोड स्थित ईदगाह के पास से एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चौधरीवाड़ा निवासी आसिफ उर्फ चीनी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का चालू हालत में तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को सिकंदराबाद थाना पुलिस दादरी रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ईदगाह के पास एक युवक पुलिस को देखकर घबराकर तेज कदमों से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सिकंदराबाद और बुलंदशहर के अन्य थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News