Search

सिकंदराबाद: प्रदेश सरकार की 8वीं वर्षगांठ पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने गिनाई उपलब्धियां

103 Views

सिकंदराबाद। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर के एक बैंक्वेट हॉल में विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने बीते आठ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था आज देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि “आज प्रदेश में महिलाएं दिन हो या रात, बिना किसी डर के कहीं भी आ-जा सकती हैं। गुंडाराज का पूरी तरह से खात्मा कर दिया गया है।”

विधानसभा क्षेत्र में हुए प्रमुख विकास कार्य

अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि –

  • अटल आवासीय विद्यालय
  • बिलसुरी में स्टेडियम और सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है।
  • करोड़ों रुपये की लागत से किशन तालाब मंदिर और प्राचीन देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया गया है।
  • औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कई निर्माण कार्य चल रहे हैं।
  •  गुलावठी और ककोड़ में करोड़ों रुपये की लागत से विकास परियोजनाएं पूरी की गई हैं और आगे भी जारी रहेंगी।

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति “पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना” है, और सरकार इसे सफलतापूर्वक लागू कर रही है।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख पति पुष्पेंद्र भाटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनीष भाटी, ककोड़ पंचायत अध्यक्ष मोहित सिंघल, ऊषा बंसल, गुलावठी अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, गुलावठी ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव, अरविंद दीक्षित, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, सुंदर पाल तेवतिया, हरेंद्र पवार, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश राम गुप्ता, संदीप, ललित, संजय, राजीव, आनंद जैन, अवनीश गुप्ता समेत भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News