Search

सिकंदराबाद: जूडो-कराटे चैंपियनशिप में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन, जनपद में पाया दूसरा स्थान

121 Views

सिकंदराबाद। जिला जूडो-कराटे चैंपियनशिप में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सरस्वती नगर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को जनपद में द्वितीय स्थान दिलाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय को द्वितीय स्थान की ट्रॉफी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, जिला जूडो-कराटे सचिव सत्या सिंह, कोच रिया यादव एवं प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

बालिकाओं के आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम हैं खेल

प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जूडो-कराटे जैसी खेल विधाएं बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ उनमें साहस, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कोच रिया यादव ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को इसी लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

विद्यालय को जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान दौजपाल, राकेश, नेत्रपाल, संजीव कुमार, जुगेंद्र सिंह आर्य, राजकुमार, विक्रम, धर्मेंद्र, प्रेमपाल, शशिबाला, स्नेहिल गौड़, प्रियंका, प्रीति सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News