Search

सिकंदराबाद: सरदार पटेल जयंती पर विद्यालय में एडवेंचर कैम्प, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

149 Views

सिकंदराबाद: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को  दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भव्य एडवेंचर कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न साहसिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और साहस का प्रदर्शन किया।

कैम्प में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिपलाइन, वॉल क्लाइंबिंग, बर्मा ब्रिज, कमांडो ब्रिज, टायर वॉल, बनी जंपिंग, कमांडो नेट, टार्जन स्विंगिंग ब्रिज, वाटर बैलून, मिकी माउस और जेब्रा क्रॉसिंग सहित कई रोमांचक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इन गतिविधियों में हिस्सा लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। एडवेंचर कैम्प जैसी गतिविधियां बच्चों में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा, प्रबंधक राधेश्याम गर्ग, कोषाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल, वरिष्ठ समिति सदस्य सतीश चंद्र गर्ग, भारत विकास परिषद से माधुरी गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment