Search

सिकंदराबाद की बेटियों ने बढ़ाया मान: इशिता यादव और वैष्णवी यादव ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर गांव का किया नाम रोशन

1,288 Views

सिकंदराबाद : डीपीएस स्कूल (बुलंदशहर) की छात्रा इशिता यादव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 90.0% अंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है, वहीं उनकी छोटी बहन वैष्णवी यादव ने हाई स्कूल परीक्षा में 93.0% अंक प्राप्त कर सिकंदराबाद क्षेत्र के अपने गांव दादुपुर नीला का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

इन बहनों की इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। उनके पिता बिजेंद्र यादव, जो दिल्ली पुलिस में तैनात हैं, अपनी बेटियों की सफलता से बेहद खुश हैं और बोले, “यह पल मेरे जीवन के सबसे गौरवशाली क्षणों में से एक है।”

इशिता यादव ने बताया, “मैंने इन अंकों को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत की। सोशल मीडिया का भी पढ़ाई के लिए सकारात्मक रूप में उपयोग किया। मेरा सपना है कि मैं आगे चलकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करूं और देश की सेवा में अधिकारी बनूं।”

दोनों बेटियों की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और बच्चियों को आशीर्वाद व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

गांव दादुपुर नीला की इन होनहार बेटियों ने यह साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News