Search

सिकंदराबाद: बालिका शिक्षा पर जागरूकता अभियान, एनएसएस शिविर के छठवें दिन रैली निकालकर दिलाया संकल्प

111 Views

सिकंदराबाद: जे.एस. डिग्री कॉलेज में एनएसएस द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को छठवां दिन आयोजित हुआ। इस दिन का विषय बालिका शिक्षा (बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान) रखा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस गीत से की गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने रामबाड़ा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और सरकार की बालिका कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही रैली निकालकर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के नारों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

बौद्धिक सत्र में डॉ.अंकित कुमार वर्मा ने कहा कि आज भी बालिकाओं को बालकों के बराबर शिक्षा के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं, जो कि एक विकासशील देश के लिए चिंता का विषय है। वहीं दूसरे सत्र में छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इस अवसर पर मुकेश, नरेश पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार द्वारा किया गया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News