Search

सिकंद्राबाद में गांधी जयंती पर कार्यक्रम, तहसील में ध्वजारोहण तो कोतवाली में दी गई सलामी

118 Views

सिकंदराबाद: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सिकंदराबाद तहसील परिसर और कोतवाली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तहसील परिसर में एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और विचारों पर चर्चा करते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं विचारों को याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तहसील परिसर के समस्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं, सिकंदराबाद कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडे ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस परेड ने सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment