Search

सिकंदराबाद: पैंठ बाजार में चला अतिक्रमण अभियान, दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया

443 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली दरवाजा स्थित पैंठ बाजार में रविवार को दादरी गेट चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और दुकानों के बाहर रखे सामान, ठेले व अन्य अवरोध हटवाए गए।

पुलिस टीम के बाजार पहुंचते ही मीट विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे। इस दौरान चौकी प्रभारी ने मीट विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों पर पर्दा लगाकर रखें और मीट को बाहर खुले में प्रदर्शित न करें।

इसके बाद पुलिस ने जीटी रोड और पैंठ बाजार क्षेत्र में अभियान चलाते हुए सड़क पर रखे सामान को हटवाया। साथ ही दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किया गया तो चालान की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment