Search

ईद के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसएसपी ने किया सिकंदराबाद क्षेत्र का भ्रमण

616 Views

सिकंदराबाद: ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर जनपद में नमाज अदा किए जाने के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्वयं थाना सिकंदराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसएसपी ने क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों से संवाद करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या उपद्रव को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस बल को संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने मुस्लिम समाज के लोगों से भी संवाद करते हुए उन्हें ईद की मुबारकबाद दीं और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों पर पुलिस-प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है, ताकि सभी अपने त्योहारों को शांति और उल्लासपूर्वक मना सकें।

पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन निगरानी, और गश्ती दलों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment