Search

सिकंदराबाद: सिरोधन रोड पर नाले में मिला लापता युवक का शव, इलाके में सनसनी

Share Now :

WhatsApp
1,165 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के सिरोधन रोड पर स्थित आशीर्वाद मैरिज होम के पास एक नाले से रविवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान शेखवाड़ा निवासी 35 वर्षीय शाहिद के रूप में हुई है, जो दो दिन से लापता था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में युवक के शराब का आदी होने की बात सामने आई है। पुलिस का अनुमान है कि नशे की हालत में शाहिद नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment