Search

सिकंद्राबाद: कल हुए विवाद के बाद दबंगों ने कपड़ा व्यापारी को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

1,015 Views
सिकंदराबाद में दबंगों ने कपड़ा व्यापारी को मारी गोली कल किसी बात को लेकर हुआ था विवाद, वारदात की घटना सीसीटी कैमरे में कैद,जांच में जुटी पुलिस

सिकंदराबाद:  बुधवार की सुबह दुकान पर बैठे कपड़ा व्यापारी के साथ कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली पीड़ित दुकानदार के हाथ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार कुंवरपाल निवासी रामलालगढ़ी ने बताया कि सुबह उसका पुत्र प्रशांत कपड़े की दुकान पर बैठा था। बताया कि कल किसी बात को लेकर कुछ युवकों के साथ बेटे का झगड़ा हुआ था। आरोप है कि आज सुबह आरोपी युवक करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ लाठी डंडे व हथियारों के साथ दुकान पर पहुंचे। और आते ही उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ कर कई राउंड फायरिंग की। एक गोली युवक के हाथ में लगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रशांत को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात की है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News