Search

सिकंदराबाद: कोर्ट के आदेश पर 1854 लीटर देशी शराब की गई नष्ट

384 Views

सिकंदराबाद: बुलंदशहर पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर 1854 लीटर देशी अवैध शराब को नष्ट कर दिया। इस दौरान जेसीबी से तोड़कर और गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में नष्ट करा दिया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के नेतृत्व व एसपी सिटी शंकर प्रसाद के निर्देशन पर की गई है।

सिकंदराबाद: कोर्ट के आदेश पर 1854 लीटर देशी शराब की गई नष्ट

आबकारी अधिनियम के तहत पकड़ी गई थी शराब

इस अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के नेतृत्व व एसपी सिटी शंकर प्रसाद के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में कार्यवाही की गई। क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, अभियोजन अधिकारी बुलंदशहर, आबकारी निरीक्षक बुलंदशहर, कोतवाली प्रभारी सिकंदराबाद रविरतन सिंह, मालखाना मौहर्रिर की मौजूदगी में अवैध देशी शराब को जेसीबी द्वारा तोड़कर और गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में नष्ट किया गया। यह शराब आबकारी अधिनियम के तहत पकड़ी गई थी और थाना सिकन्द्राबाद पर 68 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित मुकदमो की ‘कुल 1854 लीटर अवैध देशी शराब के अभियोग दर्ज किए गए थे। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई पूरी की गई।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News