Search

सिकंदराबाद: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Share Now :

WhatsApp
686 Views

सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने युवक को जोखाबाद स्थित विशाल फैक्ट्री के पास झाड़ियों में छिपा हुआ पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान हरिओम पुत्र सन्तलाल निवासी मोहल्ला चौबीस फुटा रोड, तुलसी विहार कॉलोनी, कस्बा दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिकंदराबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment