Search

सिकंदराबाद: एसडीएम ने राजनीतिक दलों संग की एसआईआर समीक्षा बैठक

150 Views

सिकंदराबाद: बुधवार को सिकंदराबाद में एसडीएम दीपक कुमार पाल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

एसडीएम ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की प्राप्त संख्या से अवगत कराते हुए उनकी समीक्षा के निर्देश दिए। साथ ही फॉर्म-9, फॉर्म-10 और फॉर्म-11 का प्रिंट भी कराया गया, जिनके माध्यम से नए मतदाता पंजीकरण, नाम विलोपन एवं संशोधन से संबंधित आवेदनों की जानकारी दी गई।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि ‘नो-मैपिंग’ श्रेणी के मतदाता यदि स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हैं, तो उनके परिवार का कोई सदस्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी कर सकता है।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News