Search

सिकंदराबाद: किसानों को न लौटाने के निर्देश, एसडीएम ने यूरिया केंद्र का किया निरीक्षण

133 Views

सिकंदराबाद: किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और यूरिया वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए मंगलवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल ने गांगरौल स्थित यूरिया केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र के स्टॉक रजिस्टर और वितरण अभिलेखों की जांच की।

जांच में पाया गया कि केंद्र से मंगलवार को कुल 61 कट्टे यूरिया किसानों को वितरित किए गए हैं। एसडीएम ने वितरण प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए उपलब्ध स्टॉक का भी सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार यूरिया उपलब्ध कराया जाए और किसी भी किसान को बिना उचित कारण लौटाया न जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके खेत के रकबे और आवश्यकता के अनुसार यूरिया का वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी किसानों को खाद की उपलब्धता समान रूप से मिल सके।

एसडीएम ने चेतावनी दी कि यूरिया वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों की सुविधा और पारदर्शी वितरण व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में भरोसा बढ़ा है कि उन्हें आवश्यक कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment