Search

सिकंदराबाद: फायर एनओसी के बिना चल रहे मिले तीन होटल, एसडीएम ने जारी किए नोटिस

247 Views

सिकंदराबाद: उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने शनिवार को नगर क्षेत्र में संचालित होटलों का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान होटलों के फायर लाइसेंस एवं फायर एनओसी संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

जांच में कैप्टन होटल, सचिन होटल और मनीष होटल के पास वैध फायर एनओसी नहीं मिली। इस पर एसडीएम ने संबंधित होटल संचालकों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिन प्रतिष्ठानों के पास आवश्यक फायर सुरक्षा प्रमाणपत्र और एनओसी नहीं है, उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि होटल संचालक शीघ्र फायर विभाग से आवश्यक एनओसी प्राप्त कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जनहानि या नुकसान से बचा जा सके। निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment