Search

सिकंदराबाद: तहसील परिसर में खड़ी स्कूटी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

454 Views

सिकंदराबाद: तहसील परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट के पास खड़ी एक स्कूटी अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूटी के साथ पास में मौजूद एक ब्रेंच भी जलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि यह स्कूटी एडवोकेट हरेंद्र यादव की थी, जो करीब 15 साल पुरानी Honda Activa बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना ने तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News