Search

सावन के पहले सोमवार को शिवभक्ति की धारा: झारखंडेश्वर महादेव और राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

698 Views
सिकंदराबाद में सावन के पहले सोमवार को झारखंडेश्वर महादेव और राधा कुंज मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।

सिकंदराबाद: सावन माह के प्रथम सोमवार को नगर में शिवभक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी और भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

नगर के मोहल्ला झारखंडी स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में तड़के 5 बजे से ही शिवभक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी मनोज गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद, दूध, दही, फल व मेवे से भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लगभग  श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

इसी प्रकार खुर्जा गेट पुलिस चौकी के समीप स्थित राधा कुंज मंदिर में भी शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा रहा। यहां बने 12 ज्योतिर्लिंगों पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। मंदिर प्रांगण में दिनभर भक्ति गीत गूंजते रहे और वातावरण शिवमय बना रहा।

पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतज़ाम किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर समितियों द्वारा जलपान, शीतल जल व प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई थी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment