Search

सिकंदराबाद: समाधान दिवस में पहुंचीं 9 शिकायतें, एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं

134 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली परिसर में शनिवार को माह के दूसरे शनिवार के अवसर पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसीलदार संजय कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

समाधान दिवस में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। हालांकि, एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

तहसीलदार संजय कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की मौके पर जांच कर वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

इस दौरान कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक देवेंद्र, एसएसआई राजवीर गौतम सहित लेखपाल, चौकी इंचार्ज, पुलिसकर्मी और फरियादी मौजूद रहे।


 

Spread the love

Leave a Comment