Search

सिकंदराबाद: संपूर्ण समाधान दिवस में 16 शिकायतें, सिर्फ 3 का निस्तारण

289 Views

सिकंदराबाद  तहसील सभागार में शनिवार को माह के प्रथम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित 16 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से केवल तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सका।

एसडीएम ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में 15 मामले राजस्व विभाग तथा एक मामला ब्लॉक से संबंधित था। राजस्व विभाग की तीन शिकायतों का तत्काल समाधान कराया गया, जबकि शेष 13 मामलों को संबंधित अधिकारियों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार दुसाद, प्रभारी तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार अंकित सिंह, नायब तहसीलदार चौधरी हेमंत सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News