सिकन्द्राबाद: डॉक्टर दिवस एवं सीए दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब सिकन्द्राबाद द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तरुण बंसल एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए गिरीश गोयल को समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट नितिन गर्ग एवं सचिव अजय शर्मा ने दोनों सम्मानित हस्तियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के दो ऐसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनकी सेवाएं राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर विशाल सिंह, पिंकी बोहरा और सुशील शर्मा सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। वहीं 1 जुलाई 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना होने के कारण इसी दिन को देशभर में सीए दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
