Search

सिकंदराबाद: जल अभिषेक से पहले रास्ते के निर्माण की मांग उठी

1,080 Views

सिकंदराबाद में सावन की शुरुआत से पहले झारखंडेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति पर वार्ड-14 के सभासद एडवोकेट असलम ने नगर निकाय से शीघ्र मरम्मत की मांग की। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन से अपील।


सिकंदराबाद: श्रावण मास की पावन शुरुआत शुक्रवार से हो रही है और इसी के साथ झारखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंचकर जल चढ़ाएंगे, लेकिन मंदिर तक जाने वाला मार्ग इस समय बदहाल स्थिति में है।

सिकंदराबाद: जल अभिषेक से पहले रास्ते के निर्माण की मांग उठी सिकंदराबाद: जल अभिषेक से पहले रास्ते के निर्माण की मांग उठी

गुलावठी रोड से लेकर झारखंडेश्वर मंदिर तक का रास्ता गड्ढों और कीचड़ से भरा हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो सकती है। इसको लेकर वार्ड-14 के सभासद एडवोकेट असलम ने संबंधित नगर निकाय और प्रशासन से मंदिर मार्ग को अविलंब दुरुस्त करवाने की मांग की है।

सिकंदराबाद: जल अभिषेक से पहले रास्ते के निर्माण की मांग उठी

उन्होंने बताया कि सावन में कांवड़ यात्रा का महाकुंभ शुरू हो जाता है। हजारों कांवड़िये इस मार्ग से गंगाजल लेकर झारखंडेश्वर महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए आते हैं। खराब रास्ते के चलते उनके श्रद्धा भाव और सुरक्षा दोनों पर संकट खड़ा हो सकता है।

सिकंदराबाद: जल अभिषेक से पहले रास्ते के निर्माण की मांग उठी

सभासद असलम ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर इस मार्ग का शीघ्र निर्माण या मरम्मत कराए जाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से अपील की है कि श्रद्धा के इस पर्व में लोगों को सुविधा मिल सके, इसके लिए जलाभिषेक से पूर्व मार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाए।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News