Search

बुलंदशहर: जिला पंचायत चुनाव से पहले बसपा में घमासान, रविंद्र प्रधान एक दिन भी नहीं रह सके जिला अध्यक्ष

106 Views

रविंद्र प्रधान एक दिन भी नहीं रह सके बसपा के जिलाध्यक्ष, लक्ष्मण सैनी को उच्च पदाधिकारी ने बनाया जिला अध्यक्ष बुलंदशहर

जिला पंचायत के चुनाव नजदीक आते देख बहुजन समाज पार्टी में मची उथल-पुथल

बुलंदशहर: शपथ ग्रहण समारोह में रविंद्र प्रधान को अध्यक्ष की कुर्सी नहीं मिलने पर समर्थकों ने जताया रोष अभी कुछ दिन पहले बहुजन समाज पार्टी के उच्च पदाधिकारी द्वारा जनपद बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष कमल राजन को हटाते हुए रविंद्र प्रधान को जिला अध्यक्ष बना की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सूचना मिलने पर रविंद्र प्रधान के परिवारजन एवं समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा था। रविंद्र प्रधान के जिला अध्यक्ष बनने पर जनपद में अनेक स्थानों पर फ्लेक्स लगा दिए गए। और रविंद्र प्रधान को शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। रविंद्र प्रधान ने जिला अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह का एक कार्यक्रम रखा जिसमें हजारों की संख्या में बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में शपथ लेने के उपरांत रविंद्र प्रधान को जिला अध्यक्ष की कुर्सी नहीं मिली। क्योंकि उससे पहले ही उच्च पदाधिकारी द्वारा रविंद्र प्रधान को हटाते हुए लक्ष्मण सैनी को जिला अध्यक्ष बुलंदशहर बना दिया और जिसका लेटर जारी करते हुए घोषणा की गई। लक्ष्मण सैनी ने जिला अध्यक्ष पद की शपथ लेते हुए जिला अध्यक्ष की कुर्सी ग्रहण की। जिन्हें बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। वही इस तरह रविंद्र प्रधान एक दिन भी बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष नहीं रह सके। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष की कुर्सी नहीं मिलने पर रवींद्र प्रधान के समर्थकों ने रोष व्यक्त किया। और इस कार्यक्रम का विरोध करते हुए कार्यक्रम से चले गए। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए घमासान अभी खत्म नहीं हुआ अभी भी जिला अध्यक्ष पद की कुर्सी को संभालने के लिए बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे राजेंद्र कुमार गौतम, कमल राजन और सतीश सागर सहित अन्य दौड़ में शामिल है। अब देखना यह होगा कि आगे क्या होता है, इसी तरह जिला अध्यक्ष बदलते रहेंगे या किसी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सौंपी जाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment