Search

सिकंदराबाद: राम नवमी पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में 1044 बच्चों ने लिया हिस्सा

496 Views

सिकंदराबाद : श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति, सिकंदराबाद द्वारा रविवार को राम नवमी के उपलक्ष्य में तृतीय ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से 1044 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में ग्वालियर, बस्ती, इंदौर, जयपुर, हैदराबाद, बैंगलोर, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, मुरादनगर, गुलावठी, हापुड़, सिकंदराबाद व ककोड़ सहित विभिन्न शहरों के बच्चों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि ऑनलाइन संचालन यू एंड आई कंसल्टिंग सॉल्यूशन्स द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में भगवान श्रीराम और महाराजा अग्रसेन के जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिससे बच्चों को धार्मिक एवं ऐतिहासिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

समिति संयोजक नितिन अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम 11 अप्रैल को समिति की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गत वर्षों की तरह इस बार भी नगर से बाहर के विजेताओं को पुरस्कार स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जाएंगे।

नितिन अग्रवाल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों की बढ़ती संख्या पर खुशी जताते हुए इसे समाज में संस्कार और ज्ञान के प्रसार का सकारात्मक संकेत बताया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment