Search

सिकंदराबाद: रामलीला में भगवान राम ने तोड़ा शिव धनुष, परशुराम हुए क्रोधित

543 Views

सिकंदराबाद: नगर के मोहल्ला रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार रात्रि आयोजित प्राचीन रामलीला मंचन में सीता स्वयंवर की लीला का भव्य आयोजन हुआ। श्री श्यामा श्याम ब्रजलोक लीला संस्था, वृंदावन धाम द्वारा मंचित इस प्रसंग में भगवान राम ने शिव धनुष तोड़कर माता सीता से स्वयंवर रचाया।

राजा जनक ने स्वयंवर के लिए देश-देशांतर से आए राजाओं को आमंत्रित किया और ऋषि-मुनियों के आशीर्वाद से नियम घोषित किया कि जो शिव धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, वही सीता का वरण करेगा।

सभा में आए सभी राजाओं ने धनुष उठाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। अंततः विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने सहजता से धनुष उठाया और चढ़ाते समय धनुष टूट गया।

धनुष टूटते ही परशुराम क्रोधित हो उठे। इस पर लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुआ संवाद दर्शकों के लिए बेहद रोचक और हास्यप्रद रहा। विवाह में सम्मिलित राजाओं के अभिनय ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

रामलीला मंचन का शुभारंभ आरती के साथ हुआ, जिसे पंडित सचिन शर्मा, पंडित राकेश शर्मा, अरविंद दीक्षित, संजीव गोयल (आयुषी), आकाश लाला, योगेंद्र शर्मा, शैलेश शर्मा, सतीश, विशाल चौधरी और अजय शर्मा ने संपन्न कराया।

कार्यक्रम में राहुल गुप्ता, लोकेश कौशल, जगदीश बजाज, राकेश मोहन सर्राफ, अर्जुन वर्मा, अवनीश गुप्ता, सुशील सर्राफ, संजीव शर्मा, प्रमोद कुमार, माधुरी गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। लीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल तैनात रहा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment

Other News