Search

पंजाब में आई आपदा के लिए आगे आए बुलंदशहर के ग्रामीण

106 Views

बुलंदशहर जनपद के स्याना क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के ग्रामीणों ने पंजाब आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सामग्री व धनराशि एकत्र की। सहयोगी सामग्री तहसील स्याना से पंजाब रवाना की गई।


बुलंदशहर : पंजाब में आई आपदा ने जहाँ पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, वहीं बुलंदशहर जनपद के स्याना क्षेत्र के ग्राम पोटा कबूलपुर के ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश की है।

गाँव के हर एक व्यक्ति ने अपनी क्षमता अनुसार सामग्री और धनराशि से योगदान दिया। यह सामग्री और सहायता राशि आज गाँव से एकत्र कर स्याना तहसील के माध्यम से पंजाब के लिए रवाना की गई।

गाँव के लोगों ने बताया कि संकट की इस घड़ी में पंजाब के लोगों की मदद करना उनका फर्ज है। ग्रामीणों ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना करें कि पंजाब के हालात जल्द सामान्य हो जाएँ। साथ ही उन्होंने देशवासियों से भी अनुरोध किया कि वे जैसे भी संभव हो, सहयोग और मदद पहुँचाने में आगे आएँ।

गाँव के युवाओं और बुजुर्गों का कहना था कि संकट की घड़ी में सभी का कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment