Search

थाना समाधान दिवस पर सुनी गई जनसमस्याएं, तीन का मौके पर निस्तारण

402 Views

सिकंदराबाद। चौथे शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम संतोष जगराम व पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें 10 राजस्व विभाग से संबंधित व एक बीडीओ से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष सात शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर रवाना कर दी गई। प्राप्त सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही।

इस मौके पर एसडीएम संतोष जगराम व पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही समस्त चौकी इंचार्ज, समस्त लेखपाल, अन्य विभागों के अधिकारी तथा फरियादी मौजूद रहे।

थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे नागरिकों को न्याय मिल सके।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment