Search

सिकंदराबाद: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पैदल मार्च, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

319 Views

सिकंदराबाद: “करप्शन फ्री इंडिया” संगठन ने शुक्रवार दोपहर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि, महंगी किताबों और ड्रेस बिक्री के विरोध में पैदल मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में यह मार्च निशंक की कोठी से शुरू होकर बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंचा।

तहसील में नायब तहसीलदार अंकित कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने आरोप लगाया कि एनसीईआरटी लागू होने के बावजूद निजी स्कूल अभिभावकों को महंगी प्राइवेट किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कोर कमेटी सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी ने कहा कि हर साल कोर्स बदलने से अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इस मामले में नायब तहसीलदार अंकित कुमार ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हो गया है। यदि जांच में इस तरह की शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मार्च में ब्रह्मपाल सिंह कपसिया, दया प्रधान, उधम सिंह, राजकुमार पीलवान, मोहित अधाना, नीरज भड़ाना, झम्मन सिंह, बसंत भाटी, कैप्टन नरेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News