Search

सिकंदराबाद: तेज रफ्तार ईको कार का कहर, मंदिर पुजारी समेत दो की मौत

Share Now :

WhatsApp
870 Views

सिकंदराबाद: नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, रामबाड़ा निवासी सचिन बाजार माधोदास स्थित एक डेयरी पर मुनीम का काम करता था। बुधवार दोपहर करीब 4 बजे वह मनेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित राकेश के साथ बाइक से मंदिर परिसर में पौधारोपण के लिए पौधे लेने गया था।

वापसी के दौरान सिरोधन कट के पास पीछे से तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन और पंडित राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की चपेट में पास में खड़े एटा निवासी आरिफ, अनूपशहर निवासी पवन और उसका बेटा भी आ गए, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सचिन और पंडित राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment