Search

सिकन्द्राबाद: 14 से 16 जनवरी तक रोजाना 3 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

389 Views

सिकन्द्राबाद:  33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र तहसील से पोषित नगरपालिका प्रथम एवं नगरपालिका द्वितीय  पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने तथा विद्युत केबल जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान ज्ञानलोक कॉलनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, गद्दीबाड़ा, टीचर्स कॉलोनी, जी.टी. रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका क्षेत्र, छासियावाड़ा, सराय झाँझन एवं सिकन्द्राबाद कस्बे में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

एसडीओ रवि कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती से पहले आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें तथा आपूर्ति बाधित रहने की अवधि में धैर्य बनाए रखें।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment