Search

सिकंदराबाद: 18 जनवरी को कई इलाकों में 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

425 Views

सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद नं.-02 से इंडस्ट्रियल तृतीय फीडर की विद्युत आपूर्ति रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रस्तावित निर्माण कार्य के चलते बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल सिकंदराबाद की 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य के कारण यह कटौती की जा रही है। बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक, कुल 4 घंटे बंद रहेगी।

इस दौरान इंडस्ट्रियल तृतीय फीडर से जुड़े क्षेत्रों—
तेज सिंह कॉलोनी, नवीन अस्पताल क्षेत्र, गुर्जर चौक, जी रोड सांवली सहित आसपास के इलाके—की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें तथा आपूर्ति बाधित रहने की अवधि में धैर्य बनाए रखें। विभाग ने होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment