Search

सिकंदराबाद: थाना समाधान दिवस में 4 में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

495 Views

सिकंदराबाद: माह के दूसरे शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम दीपक कुमार पाल ने की, जिसमें फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

थाना समाधान दिवस में कुल 4 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 2 शिकायतों को लंबित रखते हुए संबंधित विभागों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसडीएम दीपक कुमार पाल के साथ कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक, चौकी इंचार्ज सहित अन्य अधिकारी और फरियादी मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में 2 राजस्व विभाग, 1 पुलिस विभाग और 1 नगर पालिका से संबंधित थीं। मौके पर एक राजस्व और एक पुलिस विभाग की शिकायत का समाधान किया गया।

एसडीएम ने शेष शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं, आगामी अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर समिति के सदस्यों ने नगर में 14 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान नीचे लटक रहे बिजली के तारों की समस्या उठाई। इस पर एसडीएम ने बिजली विभाग को तत्काल तारों को ठीक करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News