Search

पुलिस ने काटे दोपहिया वाहनों के चालान, पढ़ाया यातायात का पाठ

Share Now :

WhatsApp
520 Views

सिकंदराबाद। रविवार को एसएसपी के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली पुलिस व भारी पुलिस बल के साथ मिलकर दनकौर तिराहे पर दुपहिया वाहनों के लाइसेंस हेलमेट व कागजात की जांच की गई। यातायात नियमो को तोड़कर वाहन चला रहे बाइक सवारों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चला कर कई वाहनों के चालान काटे। दुपहिया वाहनों पर कई-कई युवक एक साथ सवार होते घूमते दिखाई पड़े, जिनमें से बहुत से लोगो ने हेलमेट भी नही लगा रखा था। कई नाबालिग भी दुपहिया वाहन चलाते मिले। बुलेट मोटरसाइकिल में तेज आवाज वाले मॉडीफ़ाइड साइलेंसर भी लगे पाए गए। जिससे पुलिस द्वारा दुपहिया वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनके चालान काटे गए। पुलिस ने चालान काटने के दौरान दुपहिया वाहन चालको को यातायात के नियमों का पाठ भी पढ़ाया। वहीं चार पहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने व कानून व्यवस्था को सुदृण करने को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। दो पहिया वाहनों के साथ-साथ चार पहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी है। इस दौरान दनकौर चौराहें पर नियमो का पालन नही करने वालो पर दिनभर सख्ती रही।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News