Search

पढ़ोगे, लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब – गोपाल कृष्ण अग्रवाल

380 Views

गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सी.एस.आर. रिसर्च फाउंडेशन द्वारा स्थापित ओपन जिम का किया लोकार्पण

गौतमबुद्धनगर। सी.एस.आर. रिसर्च फाउंडेशन ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड बीपीसीएल के सहयोग से गौतम बुद्ध नगर जिले में 11 ओपन जिम स्थापित करने का संकल्प लिया है। इस मिशन के तहत सोमवार को श्री दुर्गे मंदिर प्रांगण, जेवर गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में तीसरे ओपन जिम का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।


बीपीसीएल के स्वतंत्र निदेशक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में लगे ओपन जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और ऊर्जावान जीवन के लिए नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही स्वास्थ को अपने जीवन की प्राथमिकता बनाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को नि:शुल्क जिम की सहायता से फिट रहने का मौका मिलना चाहिए।

गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने ग्रामीण तबके के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से वंचित न रहने देने की प्रतिबद्धता जताई और सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इस प्रकार की सामाजिक एवं स्वस्थ विकास की जरूरतों को समाज के प्रति समर्पित करने के लिए हमेशा तत्पर एवं समर्पित है। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के साथ साथ स्वाथ्य सम्बंधित परियोजना में भागीदारी एक अनूठा प्रयास है। मेरा स्वास्थ्य, मेरी प्राथमिकता की पहल करते हुए सी.एस.आर. रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन दीनदयाल अग्रवाल ने स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया कि वह अपने क्षेत्र में स्थापित ओपन जिम का नियमित प्रयोग करें और अपने जीवन को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाएं। उन्होंने कहा कि इन जिम का मुख्य उद्देश्य आसपास के निवासियों को बिना किसी भेदभाव के बेहतर व्यायाम का समान अवसर प्रदान करना है। आधुनिक जीवन शैली में व्यायाम के उचित एवं सुगम सुविधाओं के अभाव में लोग नियमित व्यायाम से दूर होते जा रहे हैं। जिससे शुगर, ब्लड-प्रेशर, थायराइड और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियाँ बढ़ रही हैं। नियमित व्यायाम इन रोगों से बचाव में सहायक है और एक स्वस्थ समाज ही एक स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। अपने अध्यक्षीय भाषण में सुरेंद्र कौशिक ने सी.एस.आर. रिसर्च फाऊंडेशन एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सामाजिक गतिविधयों की सराहना की। विशेष रूप से गोपाल कृष्ण अग्रवाल द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा एवं उनका आभार व्यक्त किया। सुरेंद्र कौशिक ने उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में स्थानीय चेयरमैन के सुपुत्र सौरभ माहेश्वरी, गौरव पाठक, सतीश गोयल, विष्णु, कुलदीप पंडित, सुभाष गर्ग, विपिन कौशिक, संजय पाराशर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News