Search

सिकंदराबाद: एमएस इंटर कॉलेज में BOSSE व मंगलायतन विश्वविद्यालय के ऑनलाइन अध्ययन केंद्र का उद्घाटन

196 Views

सिकंदराबाद। एमएस इंटर कॉलेज में गुरुवार को BOSSE बोर्ड, सिक्किम एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के ऑनलाइन एवं दूरस्थ अध्ययन केंद्र के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक नितिन भटनागर ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि यह अध्ययन केंद्र सिकंदराबाद एवं आसपास के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा। विशेष रूप से वे छात्र-छात्राएं, जो आर्थिक, पारिवारिक या अन्य कारणों से नियमित कक्षाओं में अध्ययन नहीं कर पाते, अब ऑनलाइन और दूरस्थ माध्यम से अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान नवंबर-दिसंबर 2025 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को अंकपत्रक एवं माइग्रेशन प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से इस केंद्र का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
कार्यक्रम का संचालन BOSSE बोर्ड के को-ऑर्डिनेटर डॉ. फारूक खान ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम मोहन वशिष्ठ, मेजर अतुल कुमार गौतम, डॉ. उमेश सक्सेना, एडवोकेट इम्तियाज, नारायण सिंह रावत, डॉ. अनुपम शर्मा, मौलवी फाजिल, इस्लाम मलिक, हरीश कुमार यादव, आकाश द्विवेदी, मौलवी रिजवान, राजीव द्विवेदी, योगेंद्र सिंह, नागेंद्रवीर सिंह, जय प्रकाश यादव, पारस गुप्ता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment