Search

न्यायालय के आदेश पर थाना चोला में 1820 लीटर शराब नष्ट, मौके पर सीओ, थाना प्रभारी और आबकारी निरीक्षक रहे मौजूद

824 Views

बुलंदशहर। थाना चोला पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 मुकदमों से संबंधित 1820 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह, थाना प्रभारी चोला, सहायक अभियोजन अधिकारी और आबकारी निरीक्षक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

बताया गया कि नष्ट की गई शराब अलग-अलग मामलों में बरामद की गई थी, जिसे कोर्ट के निर्देशानुसार नियमानुसार नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस एवं आबकारी विभाग की पूरी टीम ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए शराब को नष्ट किया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में अवैध शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद से क्षेत्र में अवैध शराब की रोकथाम के लिए पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जब्त की गई शराब को नष्ट कर एक सख्त संदेश दिया गया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नियमित चेकिंग अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News