Search

सिकंदराबाद: कानूनी साक्षरता पर एनएसएस शिविर में जागरूकता अभियान

164 Views

सिकंदराबाद: शुक्रवार को मोहल्ला झारखंडी में आयोजित एनएसएस विशेष शिविर के चौथे दिन “कानूनी साक्षरता/मुफ्त कानूनी सहायता अभियान” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। स्वयंसेवकों ने क्षेत्रीय लोगों को बताया कि कानूनी जानकारी के अभाव में आम व्यक्ति शोषण का शिकार हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने न केवल विषय में रुचि दिखाई बल्कि अपनी समस्याएं भी सामने रखीं। स्वयंसेवकों ने लोगों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

बौद्धिक सत्र में प्रो. होशियार सिंह ने कानूनी साक्षरता के महत्व पर जोर देते हुए सरकारी नीतियों की जानकारी दी। डॉ. वरुण त्यागी ने कहा कि मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी जानकारी बेहद जरूरी है।

इस मौके पर प्रो. कृपाशंकर यादव, लोकेश कुमार, डॉ. आभा देवी, आशीष प्रताप सिंह, डॉ. संगीता, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. प्रदीप गोयल और नरेश पाल समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पुनीत यादव ने किया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment