Search

Sikandrabad: नोएडा में विराट वैश्य महासम्मेलन की तैयारियां तेज, अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के पदाधिकारी पहुंचे

1,099 Views
नोएडा में 31 अगस्त को आयोजित होने वाले विराट वैश्य महासम्मेलन की तैयारियां तेज़। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल व पदाधिकारी पहुंचे नगर, सम्मेलन में भारी संख्या में उपस्थिति का आह्वान।

सिकंदराबाद: आगामी 31 अगस्त को नोएडा में आयोजित होने वाले विराट वैश्य महासम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मीडिया प्रभारी राजेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के आयोजक अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार, राष्ट्रीय सचिव अमित पोरवाल, मनीष गर्ग छलैरा और तुषार गुप्ता सरायघासी का नगर आगमन शुक्रवार देर शाम हुआ।

सर्वप्रथम सभी पदाधिकारी श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के मुख्य संरक्षक अशोक सिंघल के निवास पर पहुंचे। जहां अध्यक्ष शिवप्रकाश काका, प्रधान मोहनलाल गोयल, महासचिव नवीन सिंघल, कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल और संयोजक डा. विपिन गर्ग सहित समिति के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि वैश्य वर्ग देश की आर्थिक और सामाजिक रीढ़ है, लेकिन संगठित न होने के कारण इस वर्ग को वह सम्मान नहीं मिल पाता, जिसका वह हकदार है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज की एकजुटता की बानगी पेश करेगा और वैश्य वर्ग के सम्मान की आवाज बुलंद करेगा। साथ ही उन्होंने समिति और नगर के सभी वैश्यबंधुओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार ने भी सम्मेलन में भारी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति पर बल दिया।

इसके बाद पदाधिकारियों ने नगर इकाई द्वारा मंदिर भजनलाल में आयोजित सभा में शिरकत की। इस दौरान सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नगर अध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों का शानदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर पुनीत चन्द्रा एडवोकेट, मोहित अग्रवाल, संजय गर्ग, संजय बंसल, हनी कंसल, संदीप, लव गुप्ता, पारस, नवीन गोयल सिंघल, गजेन्द्र, मनोज, विनीत मेम्बर और मोहित सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मेलन की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment